लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।
(रूपनारायण सांवरिया)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रविवार को ‘‘नमो युवा रन- नशा मुक्त भारत’’ का आयोजन किया गया। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। यह दौड़ विधानसभा, नगर निगम रोड, टोंक रोड, रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल होते हुए पुनः अमर जवान ज्योति पर सम्पन्न हुई।
प्रदेशभर में हुआ आयोजन
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश के पाँच शहरों — जयपुर, कोटा, अलवर, जोधपुर और उदयपुर में ‘‘नमो युवा रन’’ आयोजित की गई। इस रन का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के “नशा मुक्त भारत” संकल्प को आगे बढ़ाना और युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
दिग्गज नेताओं ने दिए संदेश
-
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रन को हरी झंडी दिखाकर युवाओं को संबोधित किया।
-
जोधपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।
-
उदयपुर: स्थानीय सांसद एवं विधायकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
-
कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने रन को रवाना किया।
-
अलवर: केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने युवाओं को प्रेरित किया।
हजारों युवाओं की भागीदारी
जयपुर में आयोजित इस रन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक जितेन्द्र गोठवाल, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र सैनी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, भाजपा नेता पं. सुरेश मिश्रा, डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट, आरसीए एडहॉक कमेटी प्रदेश संयोजक डीडी कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हामिद खान मेवाती, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नारायण मीणा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, युवा मोर्चा जयपुर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पुरूवंशी सहित हजारों युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र पिलानिया और सह-संयोजक घनश्याम गौतम ने किया।