लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गुरु रामचंद्र दास जी के सानिध्य में अशोका क्लब में “रामरंग” होली फागोत्सव का भव्य आयोजन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के पावन आशीर्वाद एवं पूज्य गुरु रामचंद्र दास महाराज के सानिध्य में अशोका क्लब, जयपुर में “रामरंग” होली फागोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति एवं भारतीय परंपरा के विविध रंगों ने उपस्थित जनसमूह को फागोत्सव की दिव्य अनुभूति से अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम में पूज्य गुरु रामचंद्र दास महाराज ने होली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व का भावपूर्ण विवेचन
इस अवसर पर रामानंद मिशन के पंचसूत्र — सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं संस्कार — पर विशेष प्रकाश डाला गया तथा राजस्थान में इन मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के प्रयासों का उल्लेख किया गया।
स्वागत संबोधन में आईएएस अधिकारी श्रुति भारद्वाज ने पूज्य रामचंद्र दास महाराज एवं उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं तथा रामानंद मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। आईएएस के. के. पाठक ने अपने उद्बोधन में श्रीकृष्ण भक्ति, होली के आध्यात्मिक सौंदर्य एवं फाग की मधुर परंपरा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए इसे समाज में प्रेम, सौहार्द एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर कालीचरण सराफ एवं अरुण चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज होली टीम द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही। इस दिव्य प्रस्तुति में महाराज श्री एवं उपस्थित श्रद्धालु फाग भक्ति के रंग में पूर्णतः भावविभोर हो उठे और संपूर्ण वातावरण “रामरंग” में रंग गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में सोमकांत शर्मा, आशीष गोयल, दिनेश गोयल, पुजेंद्र देववाल, श्रुति भारद्वाज, सत्यनारायण शर्मा, गौरव खंडेलवाल, अनीश अग्रवाल, गौरव मोदी एवं मयंक त्यागी सहित समस्त आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। सभी आयोजकों के समर्पण एवं सक्रिय सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, सुव्यवस्थित एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ।