लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भरतपुर: भरतपुर में भुसावरी अग्र परिवार द्वारा आयोजित द्वितीय अन्नकूट महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर परिवार ने श्री गिर्राज महाराज जी और श्री अग्रसेन जी महाराज की आकर्षक झांकी सजाई और छप्पन भोग का भव्य प्रसाद लगाया।
अन्नकूट महोत्सव में भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने मिलकर माहौल को आनंदमय बना दिया। भुसावरी अग्र परिवार की महिला प्रकोष्ठ की ज्योति आर्य, सीमा मित्तल, ऊषा गुप्ता, विनीता गुप्ता, कुसुम गुप्ता, मृदुला आर्य, सुमन विंदल, ममता गुप्ता, सविता गुप्ता, नीता सिंघल, शारदा गुप्ता, भावना मित्तल एवं मधु गुप्ता आदि ने महाआरती में सक्रिय भाग लिया।
इस अवसर पर भरतपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, रामकुमार गुप्ता, हेमराज गोयल, मोहन लाल मित्तल, सुरेश बंसल, विष्णु लोहिया, सुभाष जिंदल और चेयरमैन कुम्हेर राजीव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में अनिल गुप्ता, प्रदीप आर्य, सत्यव्रत आर्य, सुधीर मित्तल, विकास मित्तल, सतीश मित्तल, वीरेन्द्र विंदल, वेद प्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, महेश चंद गुप्ता, सुरेन्द्र सिंघल, प्रेमचंद गोयल, घनश्याम गुप्ता, धीरज मित्तल, आर.एस. गुप्ता सहित समस्त भुसावरी अग्र परिवार के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।
अंत में हरीमोहन मित्तल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता की कामना की।