भीलवाड़ा में सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी की निःशुल्क हेयर ट्रीटमेंट वर्कशॉप

0
65
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

 

भीलवाड़ा। सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी, भीलवाड़ा द्वारा शहर के सैलून संचालकों और पार्लर मालिकों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन पीएफसी गार्डन रिसोर्ट, आजादनगर में सफलतापूर्वक किया गया। यह वर्कशॉप “गोदरेज प्रोफेशनल ब्रांड” के सहयोग से आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य स्थानीय हेयर प्रोफेशनल्स को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था।

सोसायटी के अध्यक्ष गोविन्द सेन ने बताया कि वर्कशॉप में गोदरेज प्रोफेशनल ब्रांड के वरिष्ठ तकनीशियन नीरज कुमार, एरिया तकनीशियन सविता गहलोत और सेल्स मैनेजर पुष्कर ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को बोटोस्मूथ, हेयर ट्रीटमेंट और आधुनिक हेयर कलरिंग की विभिन्न तकनीकों का प्रैक्टिकल प्रदर्शन कर ‘देखो और सीखो’ पद्धति के तहत जानकारी प्रदान की। यह निःशुल्क प्रशिक्षण सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों को जारी रखने का आश्वासन दिया। वर्कशॉप ने न केवल प्रतिभागियों के कौशल को बढ़ाया, बल्कि उन्हें ब्यूटी इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स से भी परिचित कराया।

इस अवसर पर सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक लादुलाल सेन, सचिव जितेंद्र सेन, कोषाध्यक्ष हेमराज सेन, संयोजक राजेश सेन, संरक्षक सतीश सेन सहित मंडल अध्यक्ष प्रवीण सेन, संजय सेन, दिनेश सेन, किशन सेन, दीपेश सेन, महेंद्र सेन, दीपक, महावीर, भारत सेन और रूपेश सेन सहित 50 से अधिक हेयर ड्रेसर क्षोरकार मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here