Home latest भारतीय मजदूर संघ की “श्रमिक हुंकार रैली” 26 दिसंबर ...

भारतीय मजदूर संघ की “श्रमिक हुंकार रैली” 26 दिसंबर को जयपुर में

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भारतीय मजदूर संघ का शक्ति प्रदर्शन 26 दिसंबर  को जयपुर में
जयपुर|  भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर  शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को जयपुर में “श्रमिक हुंकार रैली” का आयोजन किया जायेगा। यह रैली प्रातः 11 बजे शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस फाटक तक पहुँचेगी, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रमिकों, कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।
इस विशाल रैली का उद्देश्य प्रदेश के मजदूरों एवं कर्मचारियों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं: जैसे न्यूनतम वेतन में वृद्धि, स्थायी रोजगार, ठेका प्रथा की समाप्ति, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षा-स्वास्थ्य सहित मूलभूत अधिकारों की रक्षा की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करना है।
सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों का अंधाधुंध निजीकरण किया जा रहा है जो कि राज्य के हित में व जनता के हित में नहीं है। इस हेतु भी सरकार से आग्रह किया जाएगा कि जनता को सेवा प्रदान करने वाले राज्य के उपक्रमों का निजीकरण रोका जाए।
भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि “मजदूर राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है, उनकी अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के सम्मान, अधिकार और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।”
संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए बी एम एस के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री सी वी राजेश ने कहा कि “सरकार को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान, संवाद और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।”
रैली संयोजक दीनानाथ रूथला ने राज्य सरकार से मांग की कि श्रमिकों-कर्मचारियों की समस्याओं पर शीघ्र ठोस निर्णय लेते हुए न्यायोचित समाधान किया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version