Home crime भरतपुर में बड़ी कार्रवाई: 142 पटाखा साइलेंसरों पर चला बुलडोजर

भरतपुर में बड़ी कार्रवाई: 142 पटाखा साइलेंसरों पर चला बुलडोजर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। शहर में तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए 142 साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट कर दिया।

ट्रैफिक इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से लगाए जा रहे पटाखा साइलेंसरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जो मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर आमजन को परेशान कर रहे थे और ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे।

कार्रवाई के तहत जब्त किए गए सभी 142 साइलेंसरों को बुधवार को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस दौरान लोगों से अपील की कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध या मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version