Home latest भरतपुर में 27 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक होगा  जसवंत प्रदर्शनी एवं...

भरतपुर में 27 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक होगा  जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। विजयदशमी के अवसर पर भरतपुर का प्रसिद्ध जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला इस बार 27 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक आयोजित होगा। ब्रज अंचल का यह विशिष्ट आयोजन सांस्कृतिक विविधता और पशु प्रतियोगिताओं के लिए खास पहचान रखता है।

1920 से हो रहा आयोजन

अतिरिक्त निदेशक डॉ. खुशीराम मीणा ने बताया कि यह मेला 1920 में प्रारंभ हुआ था और राजस्थान स्टेट कैटल फेयर एक्ट 1963 के तहत प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह उत्तर भारत के प्रमुख लक्खी मेलों में से एक माना जाता है।

रहेंगे कई विशेष आकर्षण

इस बार मेले में:

  • पशु प्रतियोगिताएं

  • राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती दंगल

  • भजन, नोटंकी और ढोला गायन

  • रावण दहन और कवि सम्मेलन

  • सांस्कृतिक संध्याएं

  • झूला, सर्कस, नाव और जादू शो जैसे मनोरंजन साधन

भी शामिल रहेंगे।

सुरक्षा और सुविधाएं

मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लगभग 11 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं। वहीं, दुकानों की नीलामी और अन्य माध्यमों से अब तक 74.41 लाख रुपये की रिकॉर्ड आय हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version