Home latest भाजपा महिला मोर्चा ने दिया “कम तेल की थाली 

भाजपा महिला मोर्चा ने दिया “कम तेल की थाली 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवलगढ़ रोड स्थित अपेक्स गर्ल्स हॉस्टल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बहनों एवं बेटियों को स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूक किया गया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम प्रदेश प्रवक्ता इंद्रा चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कम तेल और कम मसाले वाले पौष्टिक भोजन के प्रति प्रेरित करना रहा।

मुख्य वक्ता इंद्रा चौधरी ने कहा कि इडली, ढोकला, बाजरे की रोटी तथा कम मसाले वाली सब्जियों जैसे हल्के एवं पौष्टिक भोजन को दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है और विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव है।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ ने अंकुरित आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चना, मूंग और बाजरा जैसे अनाजों को भिगोकर सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

जिला परिषद सदस्य प्रियंका बाजिया ने उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को इडली परोसकर यह संदेश दिया कि बिना तेल का भोजन भी स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा ने “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” के नारे के साथ सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता इंद्रा चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रियंका बाजिया, अनुराधा सरपंच, शारदा काबरा, उमा सैनी, मधुमती कुमावत, कविता चौधरी, भंवरी खोखर, सावित्री शर्मा, सोनू सोनी, सपना जैन, पार्वती देवी सहित महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version