Home latest शहीद स्मारक के विकास की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने सौंपा...

शहीद स्मारक के विकास की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा। (निर्मल गुप्ता) उनियारा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को एकत्रित होकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वीर स्थल भूमि को भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया। इसके बाद पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका उनियारा के अधिशाषी अधिकारी कान्हाराम मीणा को ज्ञापन सौंपकर कामधेनु सर्किल स्थित शहीद स्मारक के विकास की मांग की।

ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने बताया कि निवाई, टोडारायसिंह और मालपुरा की तर्ज पर उनियारा के शहीद स्मारक का भी विस्तार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए। उन्होंने स्मारक परिसर में वृद्ध सैनिकों के लिए आश्रम, सैनिक यूनिट मंदिर एवं पूजा स्थल तथा सैनिकों और आमजन के लिए एक भव्य पार्क विकसित करने की मांग रखी।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि विकसित शहीद स्मारक युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने का प्रमुख केंद्र बन सकता है। यहां युवाओं को सेना भर्ती से संबंधित प्रारंभिक प्रशिक्षण एवं आवश्यक योग्यताओं की जानकारी देने की योजना भी प्रस्तावित है, जिससे अधिक से अधिक युवा देश सेवा के लिए प्रेरित हो सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कमांडर मुकुट बिहारी, कप्तान सूरजमल जाट, कप्तान भगवान शर्मा, सूबेदार हुकम सिंह, नायब सूबेदार रामकिशन गुर्जर, सूबेदार मोतीलाल मीणा, नायब सूबेदार भैरूसिंह, सूबेदार जगदीश प्रसाद गुर्जर, नायब सूबेदार खान साहब, नायब सूबेदार कन्हैयालाल धाकड़, हवलदार सत्यनारायण जांगिड़, हवलदार हेमराज धाकड़, ढिकोलिया जिंद बाबा के मुख्य पुजारी मुकेश चंद मीणा, सैनिक पुत्र ललित शर्मा, रामावतार शर्मा, राजेश शर्मा, रविदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

अधिशाषी अधिकारी कान्हाराम मीणा ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version