Home latest भगवान महावीर को पालना झुलाया, जैन समाज में भक्ति का माहौल

भगवान महावीर को पालना झुलाया, जैन समाज में भक्ति का माहौल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा के शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर महिला मंडल द्वारा भगवान भगवान महावीर को पालना झुलाने का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में जैन समाज की महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पूजा जैन लुहाड़िया ने माता त्रिशला एवं गुड्डी बाई जैन ने पिता सिद्धार्थ की भूमिका निभाई।

महिलाओं ने भगवान महावीर के भजन गाए और “जियो और जीने दो” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर शांति लुहाड़िया, आशा लुहाड़िया, दीपिका डोसी, गुणमाला बाई, लाड़ देवी, सुशीला गोधा, सपना कासलीवाल, सुनीता पाटोदी, अलका पाटोदी, पूनम जैन सहित जैन समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version