Home latest भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा की बैठक सम्पन्न

भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा की बैठक सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गिरीश अग्रवाल अध्यक्ष, केजी सोनी सचिव निर्विरोध निर्वाचित

2025-26 के नवीन दायित्व धारियों का किया चयन, शाखा में विभिन्न स्थाई प्रकल्पों में नियमित सेवा देने वाले सदस्यों को किया सम्मानित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा की बैठक हुई। बैठक में 2025-26 के वार्षिक चुनाव के तहत नवीन दायित्व धारियों का चयन किया गया। परिषद के शहर समन्वयक और चुनाव प्रभारी श्याम कुमावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर गिरीश अग्रवाल, सचिव कृष्ण गोपाल सोनी, वित्त सचिव आदित्य मानसिंहका को बनाकर शपथ दिलाई गई। शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं राजस्थान मध्य प्रांत अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने नव-नियुक्त दायित्व धारियों को नवाचार के साथ परिषद से प्रदत्त क्रियाकलापों को संपादित करने का आग्रह किया। वित्त सचिव भैलाल अजमेरा ने पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष बालमुकुंद डाड ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शाखा सचिव गिरीश अग्रवाल ने वित्त वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि शाखा में विभिन्न स्थाई प्रकल्प संचालित है इसमें शाखा सदस्यों द्वारा नियमित सेवा देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। शाखा के बच्चों को भी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इनमें कार्तिक तापडिय़ा एवं रचित तापडिय़ा शामिल है। शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी को संस्कार सरिता, देशभर में मधुमेह दवा वितरण के लिए सम्मानित किया गया। फिजियोथैरेपी क्लिनिक में निःस्वार्थ सेवाएं देने वाली डॉक्टर वर्षा काबरा, एक्यूप्रेशर सेवाएं देने वाली वंदना अग्रवाल, सरोज पोद्दार एवं बालकिशन पारीक, प्रत्येक रविवार को नियमित सेवाएं देने वाले जगदीश काबरा, केजी सोनी, दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्य कार्यों के लिए निःशुल्क कनक वृंदावन स्थान उपलब्ध कराने के लिए राजेंद्र बियानी, योग गुरु कल्किराम, फिजियोथैरेपी क्लिनिक में मशीन भेंट करने के लिए बुद्धि सागर लाठी को सम्मानित किया गया। राजस्थान मध्य प्रांत के वित्त सचिव शिवम प्रहलादका, जिलाध्यक्ष अमित सोनी, जिला सचिव अरुण बाहेती, मुकुन सिंह राठौड़ एवं अन्य शाखाओं के पदाधिकारी एवं विवेकानंद शाखा के लगभग 60 सदस्य उपस्थित रहे। संचालन सुमित जागेटिया ने किया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य पारस बोहरा एवं रजनीकांत आचार्य ने अपने विचार रखें। समापन राष्ट्रगान से किया गया। शाखा सदस्य आदित्य मानसिंहका की धर्मपत्नी के भाई शुभम गर्ग के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version