लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
यहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उनियारा शहर मंडल की बैठक संत सुंदरदास धर्मशाला में आयोजित की गई।बैठक में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का स्वागत किया गया।बैठक में बूथस्तर पर मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।उनके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।

कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम है।भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित के विजन को लेकर देश को नई ऊँचाईयो पर ले जा रहे है।आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता का सम्मान विश्व मे गुंजायमान कर रहे है।हम सभी कार्यकर्ताओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष ममता साहू,जिला मंत्री मदन धाकड़, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, राकेश बढ़ाया,रमेश बढ़ाया,बाबू लाल कासलीवाल,नमोनारायण गौतम, राजा बाबू खींची,लक्ष्मीनारायण मीणा, जगदीश साहू,शैलेंद्र चौधरी,रामकिशन गुर्जर,प्रधान काबरा,रत्तीराम पहाड़िया, कैलाश चौधरी, कमलेश यादव, बालकिशन शर्मा, सुरेश कुमावत, उम्मेद सिंह, जुबेर पठान, लोकेश सैनी, अनिता बड़ाया, कलावती साहू, रिंकेश चेची, प्रकाश प्रजापत, लोकेश सुवालका, मनोज पारीक, विजेंदर कुसवाहा, महावीर पांचाल, मनवेंद कुसवाह, अजय महावर, रामकिशन गुजर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।