लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा का आरंभ मुख्य बाजार स्थित श्री रामरघुनाथ जी मंदिर से हुआ, जहां भागवत कथा ग्रंथ और कलशों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
यजमान महेंद्र सिंह ने कथा पुराण को सिर पर धारण किया। बड़ी संख्या में महिलाएं कलश धारण कर भगवान के जयकारे लगाती हुई और भजनों की मधुर धुनों पर नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुईं। बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा कटला गेट, सिंहद्वार, गढ़ रोड से होते हुए श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची, जहां कलशों को विधि-विधान से विराजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथावाचक आचार्य प्रभु दास महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे।
कलश यात्रा में आचार्य प्रभु दास महाराज, बलभद्र सिंह, रवि शंकर शर्मा, रमेश जांगिड़, अमित भारद्वाज, महेंद्र सिंह, कैलाश कुमारी सैनी, संतोष जांगिड़, अनिता सोनी, गुड्डी साहू, अनिता बढ़ाया, सुमित्रा जांगिड़, शांति खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
