Home latest बालावाला पम्पिंग स्टेशन पर विद्युत कट से, कल सांगानेर, प्रताप नगर...

बालावाला पम्पिंग स्टेशन पर विद्युत कट से, कल सांगानेर, प्रताप नगर में पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
– प्रभावित क्षेत्रों में 22 दिसम्बर की सांयकालीन पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से रहेगी बाधित
– आमजन समुचित मात्रा में पेयजल का कर ले संग्रहण
जयपुर,। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जयपुर द्वारा बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना के बालावाला पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित 132 के.वी. जी.एस.एस. पर वार्षिक मरम्मत का कार्य 22 दिसम्बर को प्रातः 9.00 से दोपहर 12.00 बजे तक किया जाएगा, जिसकी वजह से 3 घंटे का विद्युत शटडाउन लिया जाएगा। जिससे बालावाला पम्पिंग स्टेशन से पम्पिंग पूर्णतः बंद रहेगी।
प्रताप नगर सांगानेर में नहीं होगा कुछ समय पेयजल सप्लाई

अधीक्षण अभियंता परियोजना वृत (शहर)  सुधीर वर्मा ने बताया कि जयपुर शहर में मुख्यतः प्रताप नगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र, सीतापुरा, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाईन, ज्योति नगर, शांति नगर, सिंधी कॉलोनी, आदर्श नगर, जवाहर नगर, ट्रक स्टैंड, मानसरोवर, श्याम नगर, विद्युत नगर, संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, झोटवाड़ा, वी. के. आई. विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, गोपालबाडी, बनीपार्क, अम्बाबाडी, जगतपुरा, खोनागोरियान, इंदिरा गाँधी नगर, मुहाना मोड, जामडोली, सुभाष नगर, पृथ्वीराज नगर, जी.डब्ल्यू.डी प्रोजेक्ट क्षेत्र और गोविंद नगर क्षेत्र में 22 दिसम्बर को सांयकालीन पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। हालांकि चारदीवारी क्षेत्र की सम्पूर्ण सांयकालीन जलापूर्ति नियमित रूप से सुचारू की जाएगी। जयपुर शहर की 23 दिसम्बर से समस्त पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाएगी। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि प्रभावित क्षेत्र वाले उपभोक्ता समुचित मात्रा में पेयजल का भण्डारण कर ले।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version