Home latest बैरवा समाज एकता मिशन राजस्थान ने मनाया बैरवा दिवस

बैरवा समाज एकता मिशन राजस्थान ने मनाया बैरवा दिवस

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बैरवा दिवस की पूर्व संध्या पर महर्षि बालनाथ महाराज जयंती पर भव्य आयोजन
जयपुर। बैरवा समाज एकता मिशन राजस्थान की ओर से स्वेज फॉर्म-16 स्थित हीरा  वैली रिसोर्ट में बैरवा दिवस एवं संत शिरोमणि महर्षि बालनाथ महाराज जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दौसा विधायक डी.सी. बैरवा रहे।
आयोजन समिति की ओर से एडवोकेट रितेश राही, महेश धावनिया  और सुनील कुमार बैरवा ने संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ  जी महाराज  के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर निगम के राजस्व अधिकारी, संस्था अध्यक्ष, स्थानीय पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने विधायक डीसी बैरवा सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया।
समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में बैरवा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा, चिकित्सा, वकालत, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के होनहारों को सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक संध्या में समाज के गायक कलाकारों एवं भटेरी सरपंच वेदराज बैरवा, रमेश चंद्रवाल ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं कवि मनसुख बैरवा ‘विद्रोही’ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से समाज को जागरूकता और एकता का संदेश दिया।
गणमान्य जनों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में अखिल बैरवा महासभा अध्यक्ष पद के  प्रत्याशी श्रवण कुमार बैरवा,भाजपा नेता हेमराज गंगवाल, हरियाणा बैरवा महासभा अध्यक्ष राधेश्याम गोमा, चाकसू के कांग्रेस नेता मदन बैरवा,महेंद्र कुमार बैरवा, ईश्वर लाल जाटवा,वजीरपुर नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश कुमार बैरवा ,RPS इंदु लोधी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सीताराम बैरवा, सरपंच, सहित कई पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने पौषबड़ा प्रसादी का आनंद लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version