Home latest बैरवा दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने प्रतिभाओं का किया...

बैरवा दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा: बैरवा दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा हुए शामिल
भीलवाड़ा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा आज भीलवाड़ा में जिला बैरवा कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था द्वारा आयोजित “बैरवा दिवस” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बैरवा समाज के प्रतिभाशाली युवाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बैरवा दिवस जैसे आयोजन समाज में सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा प्रोत्साहन और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायी पहल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे सकारात्मक प्रयास समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. बैरवा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में शाहपुरा (भीलवाड़ा) विधायक लालाराम बैरवा, नगर निगम भीलवाड़ा के सभापति राकेश पाठक, नगर निगम के पूर्व अधिशासी अभियंता अखेराम, श्यामसुंदर, जगदीश बैरवा (एसबीआई मैनेजर, माण्डल), देवीलाल, नारायण बैरवा, राजकुमार (शाहपुरा, भीलवाड़ा), सत्यनारायण, छोटूलाल बैरवा, नन्दलाल बैरवा, नवरत्न सहित समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version