लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सरमथुरा (धौलपुर): सरमथुरा क्षेत्र में अवैध चंबल बजरी खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए झिरी, हल्लूपुरा घाट सहित अन्य रास्तों को जेसीबी मशीन से बंद करवाया, जिनका उपयोग अवैध बजरी परिवहन के लिए किया जा रहा था।
पुलिस की इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मौके पर थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही और पूरे अभियान की निगरानी की।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी, ताकि चंबल क्षेत्र में खनन माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
