Home crime अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन डम्पर...

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन डम्पर जब्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/पादूकलां (प्रदीप कुमार डागा)।
नागौर जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर आशाराम चौधरी के निर्देशन में अवैध खनन पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पादूकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त तीन डम्परों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशों की पालना में वृताधिकारी डेगाना जयप्रकाश बेनिवाल के सुपरविजन में पादूकलां थानाधिकारी उमाशंकर पुलिस निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सथानीकला क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तीन डम्परों को डिटेन किया, जिनमें अवैध खनिज बजरी भरी हुई पाई गई।

जब्त किए गए डम्परों में

  • RJ42GB2948
  • RJ42GA4601
    सहित कुल तीन वाहन शामिल हैं। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की सूचना खनिज विभाग गोटन को दे दी गई है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version