लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
18,266 प्रत्याशियों की किस्मत होगी EVM में बंद
जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा। दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर और कोटा समेत छह नगर निगमों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में कुल 18,266 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत मतदान के बाद ईवीएम में बंद हो जाएगी।
दूसरे चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, बुधवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में 48 घंटे की मौन अवधि लागू हो गई है। इस दौरान राजनीतिक दल और प्रत्याशी प्रचार-प्रसार नहीं कर सकेंगे।
पहले चरण में बुधवार को प्रदेश के 162 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था। इस दौरान कई स्थानों पर विवाद, झड़प, फर्जी मतदान के आरोप और ईवीएम से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है।
निकाय चुनाव के दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।
