Home rajasthan अस्पताल में सांप घुसने से मचा हड़कंप

अस्पताल में सांप घुसने से मचा हड़कंप

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़। जिले के डग ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला में गुरुवार अलसुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल की डीडीसी-2 वार्ड में एक बीडी देवल प्रजाति का सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर मरीजों और अस्पताल स्टाफ में भय का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप वार्ड में काफी देर तक रेंगता रहा और फुफकारते हुए आवाजें निकालता रहा, जिससे मरीजों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई मरीज वार्ड से बाहर निकल गए, जबकि स्टाफ भी सतर्क हो गया।

करीब 40 मिनट तक सांप अस्पताल परिसर में मौजूद रहा। बाद में एक ग्रामीण ने उसे पकड़कर मार दिया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ और मरीजों ने राहत की सांस ली। इसके बाद अस्पताल परिसर के बाहर सांप का अंतिम संस्कार भी किया गया।

घटना के बाद अस्पताल में चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर सांप अस्पताल के भीतर कैसे पहुंच गया। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।

अस्पताल में इस अप्रत्याशित घटना के कारण कुछ समय तक डर और दहशत का माहौल बना रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version