Home latest पादूकलां में कल मनेगा श्याम बाबा का जन्मोत्सव, निकलेगी निशान यात्रा

पादूकलां में कल मनेगा श्याम बाबा का जन्मोत्सव, निकलेगी निशान यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

पादूकलां (नागौर)। कस्बे में देवउठनी एकादशी पर कल श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बस्सी की ढाणी स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा का भव्य अलौकिक दरबार सजाया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महोत्सव के तहत सुबह 11 बजे चारभुजा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ विशाल निशान यात्रा रवाना होगी। वहीं शाम को बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर नानू गोपाली भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्याम भक्तों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। रात्रि 12:15 बजे बाबा की महाआरती होगी। इसके बाद 21 नवंबर को बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

श्री श्याम मित्र मंडल विकास समिति एवं समस्त श्याम प्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव को लेकर समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर दाधीच एवं प्रवक्ता टीकमचंद वैष्णव ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर बाबा के जन्मोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version