Home latest बोतलों में पेट्रोल बेचने वालों पर कार्रवाई, 26 लीटर ईंधन जब्त

बोतलों में पेट्रोल बेचने वालों पर कार्रवाई, 26 लीटर ईंधन जब्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर। (नितिन मेहरा, वरिष्ठ संवाददाता, राजस्थान) नसीराबाद क्षेत्र में अवैध रूप से बोतलों में पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ जिला रसद विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दुकानों पर छापा मारकर 26 लीटर पेट्रोल जब्त किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) नीरज जैन और प्रवर्तन अधिकारी रेणुका चतुर्वेदी की संयुक्त टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की।

टीम ने रामसर चौराहे पर साईं बाबा मंदिर के पास संचालित ईश्वर मेहरा की चाली-बल्ली दुकान पर दबिश दी, जहां से 15 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। वहीं मुख्य बस स्टैंड के सामने स्थित इमरान पाशा की केबिन से 11 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पेट्रोल को एक-एक लीटर की प्लास्टिक बोतलों में भरकर अवैध बिक्री के लिए रखा गया था। टीम ने मौके पर ही पूरे स्टॉक को जब्त कर सीज कर दिया।

जिला रसद विभाग ने बताया कि रिहायशी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में इस प्रकार ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा करता है। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6-ए के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर न्यायालय में भेजा जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि पेट्रोल और अन्य ईंधनों की अवैध बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version