अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री, सोनोग्राफी की मशीनें खराब मरीज हो रहे हैं परेशान

0
83
- Advertisement -

 

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सरमथुरा , धौलपुर । (मोहित गोयल) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रयोगशाला में स्वास्थ्य विभाग ने सीबीसी, बायोकेमिस्ट्री, सोनोग्राफी, डेंटल सर्जरी सहित अधिकांश मशीनें मुहैया करा दी है। अस्पताल में मशीनें होने के बावजूद भी मरीजों को सुविधाओं से वंचित होने के कारण जयपुर, धौलपुर तक भागना पड़ रहा है। मरीजों को निजी लैबों से जांच करवानी पड़ रही है। जिससे मरीजों की जेब ढीली हो रही है। लेकिन चिकित्सा विभाग मशीनों को शुरू करने में बिल्कुल दिलचस्पी नही ले रहा है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि कस्बे के अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लाफरवाही के कारण करोड़ों रुपए कीमत की मशीनें धूल फांक रही है। अस्पताल में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों की निशुल्क जांच के लिए बायोकेमिस्ट्री, सोनोग्राफी की मशीनें मौजूद हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मशीनें होने के बावजूद अस्पताल में जांच की सुविधा शुरू नही की गई है।जांच के अभाव में मरीज जयपुर, धौलपुर तक भागदौड़ कर रहे है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। साथ ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मरीजों को मजबूरी में निजी लैबों से जांच करवानी पड़ रही है। जिसके कारण मरीजों को सरकार की योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की है वही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की शिकायत की है।

मौसमी बीमारियों के कारण मरीजों की बढी संख्या

मौसम में बदलाव आने से मौसमी बीमारियां चल रही है। जिससे रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम में बदलाव से वायरल सहित खांसी-जुकाम के मरीज सामने आ रहे हैं। अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में लोगों ने कलक्टर से गुहार लगा अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। आलम यह है कि अस्पताल की ओपीडी 700 तक पहुंच गई है। लेकिन अस्पताल में कई जांच की सुविधाएं नही होने के कारण मरीजों को धौलपुर, जयपुर तक भागना पड़ रहा है।

अस्पताल में डेंटल सर्जरी की नही हुई सुविधा शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डेंटल सर्जरी के लिए मशीन व चिकित्सक दोनो ही मौजूद है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की आपसी खीचतान में सुविधा का लाभ मरीजों को नही मिल रहा है। चिकित्सक सर्जरी के लिए सामान की डिमांड कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेडिकल रिलीफ सोसायटी से खरीदने की बात करते है लेकिन सोसायटी में 5 माह से राशि ही नही आ रही है। जिसके कारण मरीजों को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here