Home latest  अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग लीग में 250 बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

 अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग लीग में 250 बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

कोटपूतली। प्रागपुरा-पावटा में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग 2026 में करीब 250 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता के दौरान भारती सैनी, सोनम यादव और पूजा सैनी सहित कई प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में राजस्थान साइक्लिंग की चेयरपर्सन सारिका चौधरी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने का सशक्त मंच भी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं।

आयोजकों ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की बालिकाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों और विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version