Home latest अष्टानिका महामंडल विधान के तहत निकाली महाआरती

अष्टानिका महामंडल विधान के तहत निकाली महाआरती

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में जैन धर्म के चल रहे अष्टानिका महामंडल विधान के तहत नियमित रूप से जैन समाज के विभिन्न परिवारों द्वारा सायंकाल महाआरती निकाली जा रही है। रविवार रात्रि को मेहंदी वाले परिवार द्वारा महाआरती निकल गई। महाआरती रघुनाथ मंदिर के यहां से प्रारंभ होकर सदर बाजार, कटलागेट होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। आरती में जैन समाज के महिला पुरुष बैड बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए हाथ में आरती के थाल लिए हुए चल रहे थे। अष्टानिका महामंडल विधान में नियमित रूप से मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला पुरुष आचार्य के मंत्र उपचार के साथ विधान में आहुति दे रहे हैं रात्रि को विभिन्न मंडलों द्वारा शिक्षाप्रद जैन नाटक व भजनों का आयोजन किया जा रहा है। जैन धर्मशाला में नियमित रूप से दोपहर को जैन मुनि निपुर्णनन्दी महाराज व माताजी द्वारा प्रवचन दिए जा रहे हैं। जिसमें जैन समाज सहित विभिन्न धर्मो के बंधु महाराज श्री के उपदेश सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version