लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर से रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक
जोधपुर। अंकुर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में 22 दिसंबर को नृत्य एवं विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक रोहित अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के करीब 190 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर गत सत्र एवं वर्ष भर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 11,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कीर्ति अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विक्रम सिंह पंवार, कन्हैयालाल टेवानी तथा अरोड़ा वूमन ग्रुप की अनीता अरोड़ा, रेखा अरोड़ा, संगीता अरोड़ा और पिंकी अरोड़ा उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन गायत्री सारस्वत एवं ममता राजपुरोहित ने कुशलता से किया।