Home latest अम्बेडकर सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित, चन्दनमल चौहान अध्यक्ष बने

अम्बेडकर सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित, चन्दनमल चौहान अध्यक्ष बने

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


 

पादूकलां। कस्बे के रविदास मोहल्ले स्थित श्री गंगा माता मंदिर में सर्व समाज की बैठक आयोजित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया।

सर्वसम्मति से चन्दनमल चौहान को अध्यक्ष, मूलाराम रिठाड़िया को उपाध्यक्ष, घनश्याम फुलवाड़िया को सचिव, प्रकाश बावरी को सह सचिव, लक्ष्मणराम मेहरा को कोषाध्यक्ष तथा राकेश मेघवाल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं सदस्य के रूप में खेमचन्द, महेन्द्र मेहरा, ज्ञानचंद हल्द्वानी, किशोर तुनगरिया, भारमल रविदास, जगदीश प्रसाद मेहरा, दिनेश कुमार मेहरा, सुरज तुनगरिया, कैलाशचंद वाल्मीकि, उम्मेदराम धाणक एवं धारुराम फुलवाड़िया को शामिल किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा। सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में एकता, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्दनमल चौहान ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा संस्थान को मजबूत बनाते हुए सर्व समाज के हित में शिक्षा, एकता और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version