अलवर में कांग्रेस की ‘‘संविधान बचाओ रैली’’ मैं केंद्र और राज्य सरकार पर बरसे

0
165
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 जयपुर। कांग्रेस पार्टी की अलवर में ‘‘संविधान बचाओ रैली’’ आयोजित हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव  जितेन्द्र सिंह, एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी व सांसद  सुखजिन्दर सिंह रंधावा, एआईसीसी के सचिव व सहप्रभारी  चिरंजीव राव, नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली, सहित पार्टी के विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद व सांसद प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

गोविंद सिंह डोटासरा सरकार पर जमकर बरसे

उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अलवर जिले से अच्छी संख्या में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक के रूप में चुने गए जिसके लिए अलवर जिले के निवासी साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में श्री टीकाराम जूली की नियुक्ति कर अलवर जिले को बड़ी सौगात देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में थोड़ी कसर रह गई और बाहर से आया व्यक्ति चुनकर चला गया। इसी कारण आज सरिस्का में नियम विरूद्ध कार्य होने का मुद्दा बना हुआ है लेकिन चुनावों में कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की थी कमी नेताओं की ही रह गई इसलिए आने वाले समय में यही अपेक्षा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अलवर जिले से कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ विजयी होगी। इसके लिए अभी से कमर कस कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अभी से कमर कस कर जुटना इसीलिए आवश्यक है कि सत्ता में बैठे मोदी एवं भाजपा नेता पूरी तरह से घमण्ड में चूर है इन्हें सत्ता का नशा है, पैसे का नशा है और एजेंसियों का भरपूर दुरूपयोग विपक्षी नेताओं के विरूद्ध कर रहे है । ये लोग विदेशों में घूम रहे है, हिन्दू-मुस्लिम कर रहे है और काम करना यह आवश्यक नहीं समझ रहे है।

भाजपा के लोग संविधान तोड़ने में लगे

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को तोड़ने में लगे हुए है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग हो रहा है किसी भी विपक्षी नेता के यहां ईडी भेज देते है क्या कभी भाजपा के मंत्री अलवर से सांसद  भूपेन्द्र यादव के यहां ईडी जाएगी, यदि जाए तो पता लग जाए कि भाजपा नेता कितने पानी में है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेताओं के ईडी जाए तो ही माना जाएगा कि देश संविधान से चल रहा है अन्यथा तो यही माना जाएगा कि देश तानाशाही से ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात है वो किसी से छुपे हुए नहीं है मुख्यमंत्री भजनलाल जी को मुस्कुराते हुए हम देखते है और माईक सामने आ जाए तो गुस्से में भाषण देते है उनसे यही गुजारिश है कि गुस्सा दिखाने की बजाए काम करके दिखाओ क्योंकि उनके नाम की पर्ची तो निकल गई लेकिन इस पर्ची से उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के महान नेताओं की परिकल्पना थी और बाबा साहेब का संविधान लागू हो गया अन्यथा आरएसएस के लोगों ने तो हमारे संविधान का विरोध किया था उसकी प्रतियां जलायी थी और बाबा साहेब अम्बेडकर के खिलाफ धरने, प्रदर्शन और जुलूस निकाले थे। आरएसएस के लोग अपने कार्यालयों पर तिरंगा झण्डा नहीं लगाते थे आज महिलाओं की बराबरी की बात कर रहे है जबकि इनके संगठन में महिलाओं को स्थान नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि आरएसएस के मोहन भागवत ने अनेक बार कहा है कि देश का संविधान बदलना चाहिए और आरक्षण समाप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लोग संविधान और आरक्षण ही नहीं वोट को खत्म करने की भी साजिश कर रहे है। इन्होंने कांग्रेस का वोट महाराष्ट्र और हरियाणा में चुरा लिया, बिहार में चुराने की कोशिश कर रहे है और राजस्थान में निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव इसलिए नहीं करवा रहे है कि पहले वोटर लिस्ट में नाम काटने वाला, वोट चुराने वाला एजेण्डा जो आरएसएस और भाजपा का है उसे राजस्थान में पहले लागू करना चाहते है उसके बाद नगर निकाय और पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव करवाने की मंशा रखते है इसलिए यह बात हम सभी को समझनी होगी।  उप-मुख्यमंत्री अपने जयपुर जिले का आरटीओ नहीं बदल सकते है यह शक्ति भी उनके पास नहीं है।   बचाओ रैलियां कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मीडिया है जो गरीब, दलित, पिछड़े, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को सबसे पहले उजागर करता है, कोई भी घटना कितने बजे भी घटित हो वहां उसी समय मीडिया समाचार प्रसारित करता है जो कि संविधान के तहत् प्राप्त अधिकार है लेकिन आज देश में तानाशाही जिस प्रकार से हो रही है मीडिया के अधिकार भी सुरक्षित रखने हेतु संविधान का लागू रहना आवश्यक है।  है

सांसद  सुखजिन्दर सिंह रंधावा
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी व सांसद  सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जानकारी नहीं है कि भारत आजाद कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने और संविधान लागू करवाने के लिए कांग्रेस के महान नेताओं ने कुर्बानियां दी है, भाजपा ने क्या किया उनका कोई योगदान नहीं है यह तो अंग्रेजों से माफी मांग आए थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को जो संविधान दिया है वह हमारे लिए एक ग्रन्थ है जो देश की आजादी को जानता है जिन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी वो इस संविधान का सम्मान करते है लेकिन जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी वो कहते है कि 400 पार सीटें लाएंगे और संविधान को बदलेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव  जितेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से संविधान निर्माण तक और आज के विकसित राष्ट्र के निर्माण में अलवर का बहुत बड़ा योगदान रहा है क्योंकि आजादी के आंदोलन में सबसे पहले तिरंगा उठाया था वो थे अलवर के महाराज जयसिंह जबकि उस समय अधिकांश राजा अंग्रेजों के पीछे चलते थे। महाराजा जयसिंह महात्मा गांधी के साथ इंग्लैण्ड में राउण्ड टेबल कांफ्रेन्स में गए और आजादी की मांग की थी उन्हें वहां पर गिरफ्तार कर लिया और जेल में बंद किया गया तथा उनकी हत्या हो गई उनका शव भी वापस लौटा यह योगदान अलवर का है।

नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली
राजस्थान विधानभा में नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली ने कहा कि भारत का संविधान हमारी ताकत है और देश की आत्मा है जिस प्रकार शरीर में रीढ़ की हड्डी आवश्यक होती है उसी प्रकार देश की रीढ़ की हड्डी संविधान होता है। उन्होंने कहा कि काफी समय से देखा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पहले तो कह रहे थे कि 400 सीटे लेकर आएंगे और देश के संविधान को बदलेंगे लेकिन इस 400 पार के दावे की हवा जनता ने निकाल दी ।
प्रधानमंत्री जहां संविधान देखते है वहीं हाथ जोड़कर सिर झुकाते है। उन्होंने कहा कि संविधान को मानने की जो भावना होनी चाहिए वह भाजपा नेताओं के दिल में नहीं है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से भरतपुर में जिला प्रमुख का चुनाव नहीं हो रहा है हमारे सामने प्रत्यक्ष उदाहरण है, कार्यकाल बीतने के बाद भी पंचायती राज और नगर निकायों के चुनाव नहीं हो रहे है वहां प्रशासक लगा दिए यह भी संविधान के सिद्धान्तों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव 5 वर्ष में होने चाहिए, जिसकी लाठी उसकी भैंस सिद्धान्त नहीं होना चाहिए।

संविधान के प्रावधानों के अनुसरण में 5 सालों में पंचायती राज और नगर निकाय संस्थाओं के चुनाव नहीं हो रहे
संविधान के प्रावधानों के अनुसरण में 5 सालों में पंचायती राज और नगर निकाय संस्थाओं के चुनाव नहीं हो रहे है। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों से जो ईडी, इन्कम टैक्स, सीबीआई जैसी संस्थाएं बनी हुई है उन्हें विपक्षी नेताओं के विरूद्ध हैरान व परेशान करने के लिए और उनकी आवाज दबाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस नेता  राहुल गांधी से 56 घण्टे तक ईडी ने पूछताछ कर परेशान करने का कार्य किया और अब उनके परिवार के रॉबर्ट वाड्रा के विरूद्ध ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि देश में इनकी छवि पर प्रहार किया जाए।  उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार आज वोटर लिस्ट में से भाजपा के विरूद्ध अन्य दलों को वोट डालने वाले कांग्रेस को मानने वाले लोगों के नाम हटाने का कार्य बिहार में कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी ऐसा ही षड्यंत्र चल रहा है जो सिर्फ सत्ता पाने के लिए भाजपा कर रही है।

सरिस्का वन क्षेत्र को सरकार पर खत्म करने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा कि अलवर के सरिस्का वन क्षेत्र से शिकारियों ने टाईगर खत्म कर दिए थे पुनः टाईगर लाकर वन क्षेत्र आबाद किया गया और आज यहां 48 टाईगर है किन्तु अलवर के दोनों जनप्रतिनिधि जिनमें से एक केन्द्र सरकार में मंत्री है और राजस्थान सरकार में मंत्री है दोनों के पास ही वन एवं पर्यावरण विभाग है, इन दोनों के होते हुए सरिस्का में क्रिटिकल टाईगर हैबिटेट उसको बदलने का कार्य किया जा रहा है, दुःख का विषय है कि भारत की सबसे बड़ी एजेंसी जिसने सर्वे कर सीटीएच क्षेत्र बनाया था, उसे बदलने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को करने के लिए करोड़ों रुपये लेने का आरोप भाजपा से ही विधायक रहे नेता इन दोनों मंत्रियों पर लगा रहे है और 500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार इस कार्य हेतु होना बताया जा रहा है जो कि खनन माफिया को लाभ देने के लिए किया जा रहा है।  इस मुद्दें को कांग्रेस पार्टी उठाएगी और कांग्रेस का एक-एक नेता और कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के इस भ्रष्टाचार को आमजनता के बीच जाकर उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि आज अलवर के पास सरिस्का और सिलिसेढ़ है जिससे पर्यटन के द्वारा रोजगार मिलता है और भाजपा के लोग इसी को खत्म करना चाहते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाएंगे और लोगों को जाग्रत कर भाजपा नेताओं मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here