Home latest आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन ने निकाली गणगौर की शाही सवारी

आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन ने निकाली गणगौर की शाही सवारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महिलाओं ने गणगौर गीतों पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में लिया भाग, बणी-ठणी गणगौर प्रतियोगिता व घूमर नृत्य का भी किया आयोजन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अखंड सुहाग की कामना के प्रतीक गणगौर महापर्व के उपलक्ष में आरके आरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में ईसर गणगौर की शोभायात्रा चामुंडा माता मंदिर से शिवाजी गार्डन तक अध्यक्ष चेतना जागेटिया व सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में निकाली गई। मीडिया प्रभारी सुनीता काबरा ने बताया कि शोभा यात्रा में ईसर व मां गोरा को बहुत ही सुंदर सजाकर बड़े ही धूमधाम से गाजे-बाजे व बैंड बग्गी के साथ सवारी निकाली गई। जिसमें मंडल की सभी महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज धज कर अखंड सौभाग्य की कामना लिए हुए गणगौर गीतों पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में अतिथी के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा व नगर सचिव सोनल माहेश्वरी सहित लीला राठी, पुष्पा गोखरू, मनीषा खजांची, रेनू कोगटा, अनुपमा मंत्री, राखी राठी, संगीता काकानी सहित विभिन्न माहेश्वरी महिला मंडल की क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष और सचिव मोजूद रहे। निर्णायक मंडल मे पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा और मंगला जी पानेरी रहे। कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता क्षेत्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष अनुप समदानी, दिलीप कोगटा, प्रशांत समदानी, नरेंद्र डाड, अमित लड्डा, कमलेश लाठी, सुनील जागेटिया, वत्सल मुन्द्रड़ा का बग्गी सजावट में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में ठंडाई की व्यवस्था क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष नारायण लढा की तरफ से की गई।
बणी-ठणी गणगौर प्रतियोगिता आयोजित
सचिव मीनू झंवर ने बताया कि शोभायात्रा की शिवाजी गार्डन पहुंचने पर वहां बणी-ठणी गणगौर प्रतियोगिता व घूमर नृत्य का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतियोगी मनमोहक और आकर्षक श्रृंगार के साथ सज धज कर आई तथा पारंपरिक उखाने गाकर रैंप वॉक के साथ अपनी प्रस्तुति दी। तथा मंडल की सदस्याओं द्वारा पारंपरिक गानों पर समूह नृत्य की मनोरंजक प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के समापन में सभी विजेताओं को पारितोषिक दिया।
शोभायात्रा में ये रहे उपस्थित
शोभा यात्रा के दौरान मंडल की लाड लढा, वंदना नवाल, इंदिरा हेडा, सुमित्रा दरगड़ स्नेहलता तोषनीवाल, सुनीता मुंदड़ा, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता नराणीवाल, रंजना बिड़ला, सुमन दरगड़, विनीता नवाल, सरोज सोमानी, मंजुला मंत्री, मधु बिड़ला, रेनू समदानी, दीपशिखा शारदा, सुनीता बिड़ला, उषा राठी, सीमा बिड़ला, पल्लवी लढा, सुमन भंडारी, पूनम डाड, शिखा समदानी, मीतिका लड्डा, प्रिया न्याति, सोनू कोगटा, शिल्पा कास्ट, भारती मोदानी आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version