Home rajasthan 68 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

68 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सवाई माधोपुर। ( राकेश अग्रवाल) प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा आयोजित 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वितीय समूह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पडली सवाई माधोपुर में किया गया । प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, खो खो, लॉन टेनिस राइफल शूटिंग, में छात्र एवं छात्र वर्ग की 128 में भाग ले रही है । जिनमें कुल 540 प्रतियोगी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ एजाज अली अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, तेज सिंह जाट खेलकूद प्रभारी प्रारंभिक शिक्षा, बाबूलाल मीणा सरपंच, बदलाव एसएमसी, अध्यक्ष वीर सिंह जगा,पाडली के द्वारा किया गया । प्रधानाचार्य ओमप्रकाश नैनीवाल द्वारा जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रारंभिक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा की गई । प्रतियोगिता प्रभारी महावीर सिंह गुर्जर ,चयन समिति प्रभारी मुकेश कुमार गुर्जर, श्री राम मीणा, प्रेम देवी मीणा ,सुशीला सैनी, सुनीता मीणा,बृजेश सिंह गुर्जर आदि शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version