
सुमेरपुर । अरविंद जोशी ब्यूरो चीफ तखतगढ स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड पर जगह-जगह गहरे खड्डे होने से बस चालकों ,यात्री एवं नगरवासियों को कापी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में सप्ताह भर से बरसात भी आ रही है, जिसके कारण बस स्टैंड में गहरे खड्डों में बरसाती पानी भर जाता है, जिसके कारण यात्रियों एवं नगर वासियों को परेशानी हो रही है।
नगरवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन पालिका प्रशासन इसकी और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर के कई वार्ड में भी बरसात के समय में डामरीकरण सड़क नहीं होने के कारण गलियों में पानी भर रहा है, जिसमे वार्ड संख्या 10 में वार्ड वासी काफी परेशानियों का सामना करते हैं।

पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत का कहना है, बस स्टैंड पर जल्दी डामरीकरण किया जाएगा, गहरे खड्डे को जल्दी भरे जाएंगे, जनता की समस्या हमारी समस्या है।

















































