लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नितिन मेहरा
अजमेर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर डॉक्टर टी शुभमंगला एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर डॉक्टर ज्योत्सना रंगऻ के निर्देशों की अनुपालना में अजमेर जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मुखबिर की सूचना पर डेयरी फाटक , एचएमटी के सामने ब्यावर रोड पर अहमदाबाद से अजमेर आई ट्रेवल्स की बस से मावा जैसे खाद्य सामग्री की सूचना खाद्य सुरक्षा दल को मिली। दल द्वारा मौके पर पहुचने पर मैसर्स राजेश डेयरी, अहमदाबाद से जय श्री कृष्णा ब्रांड नाम से खोआ से बनी स्वीट्स के 30-30 किलो के 40 कट्टे और हलवा के 27 किलो के 25 कार्टन तथा स्वीट्स धारी नाम से खोआ से बनी मिठाई के 10 कट्टे में 30-30 किलो के बैग्स मिले ।
कुल 2175 किलो खाद्य सामग्री मौके पर पाई गई मौके पर मिले उक्त सभी सामग्री में खोआ के साथ चीनी , पाल्मोलिन आयल और वनस्पति एवं परमिटेड फ़ूड कलर मिला कर खाद्य सामग्री तैयार करना पाया गया जो की प्रथम दृष्टया ही मिलावटी होना पाया गया। सभी सामग्री को160-170 रुपए की दर से लाई जाकर बाज़ार में 300-400 रुपए किलो के हिसाब से बेची जाती उपरोक्त में से मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अंतर्गत तीन नमूने लेने के पश्चात मौके पर मिले 2175 मिलावटी मावा एवं मिल्क केक को मौके पर ही संबंधित खाद्य कारोबार करता श्री पंकज साहू मैसर्स मोहनलाल तुलसीराम मदार गेट अजमेर र्के समक्ष नष्ट करवाया गया।
तथा भविष्य में भी इस प्रकार की खाद्य सामग्री को नहीं मंगवाने के लिए पाबंद किया गया इसके अतिरिक्त लगभग 35 किलो बिना लेवल वाली काजू कतली को भी नमूना लेने के पश्चात मौके पर नष्ट करवाया गया आज की इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार, केसरी नंदन शर्मा ,दीपक कुमार एवं राजेंद्र शर्मा के साथ सहऻयक राजकुमार शामिल रहे।