- Advertisement -

अलवर । (चंद्रशेखर शर्मा ब्यूरो चीफ) पुलिस पर हमला कर फरार होने वाले मन्नाका गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले और व्यापारी को धमकी देने वाला इनामी आरोपी को दस्तयाब करने हेतु आरोपी के बारे में गहनता से सूचना संकलन की गई। आरोपी फोन इंटरनेट और किसी भी डिजिटल सोशल मीडिया का उपयोग नहीं लेता था। आरोपी ने फरारी के दौरान अपना नाम बदलकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में नाम राहुल रख लिया और एक ढाबे पर बर्तन धोने का काम करने लगा था।

- Advertisement -





















































