Home rajasthan हिंदू संगठनों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

हिंदू संगठनों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

0

हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी ने सौपा ज्ञापन
मसूदा। शिव प्रकाश सेन रिपोर्टर मसूदा सकल हिंदू समाज की ओर से गुरुवार को अखाड़े वाले बालाजी स्थित मंदिर परिसर पर लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया संसद में हिंदू को निशाना बनाने पर अपमानजनक बयान पर रोष जताया तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_97d1c004-0805-4aaf-88b7-aeb859563531.mp4

ज्ञापन में राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोग्य सांसद घोषित कर संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के बयान से समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहात हुई है। सकल हिंदू समाज ने ज्ञापन के पूर्व राहुल गांधी का पुतले को दफन किया एवं गांधी के खिलाफ खूब नारे बाजी की ।विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह राठौड़ ,गुमान सिंह राठौड़ ,हरि सिंह राठौड़ ,भोजराज बैरवा ,विजय सिंह रावत ,मनीष कुमार जोशी ,जसराज पंवार ,जितेन्द्र कुमार माली , शम्भु लाल सेन ,जितेंद्र कुमार सेन ,देशराज सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version