Home rajasthan शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी टीम ने...

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी टीम ने की कार्रवाई

0

फूड सेफ्टी टीम ने मसाले व तेल की गुणवत्ता जांची व सैंपल लिए

ब्यावर। (हेमन्त साहू सीनियर रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोल राजस्थान इकबाल खान व अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी टीम ने जिला कलक्टर के निर्देश पर ब्यावर शहर की एक दर्जन दुकानों का सघन निरीक्षण कर आठ नमूने लिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को तेल की गुणवत्ता मौके पर जांचने के लिए टी पी सी मीटर दिए गए हैं। टीम ने कचोरी,समोसे,नमकीन की दुकानों पर टी पी सी मीटर से उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल की जांच की। नियमानुसार टी पी सी यानि टोटल पोलर कंपाउंड्स की रीडिंग अधिकतम 25 हो सकती है। इस से ज्यादा होने पर तेल खाने योग्य नहीं रहता। तेल को बार बार गर्म करने और लगातार उपयोग में लेने से इसमें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ट्रांस फैट और अनेक प्रकार के अन्य पदार्थ बन जाते हैं। विक्रेताओं को बताया गया कि तेल को किस प्रकार उपयोग में लेना है और खराब हो चुके तेल को इकठ्ठा कर निर्धारित एजेंसी को ही विक्रय करना है जो कि इस तेल से बायो फ्यूल तैयार करते हैं। चांग गेट अंदर स्थित मैसर्स बाबा नमकीन भंडार एवम् शांति टावर के पास स्थित मैसर्स लोकेश कचोरी वाला से कचोरी तैयार करने में उपयोग में लिए जा रहे तेल की विस्तृत जांच हेतु सैंपल लिए गए। जिन दुकानों पर तेल की जांच की गई उनमें तेल का टी पी सी 25 से कम रहा। एक अन्य कार्यवाही में शिकायत के आधार पर बुरड़ मार्केट स्थित मैसर्स गोपाल जी प्रभातीलाल से मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी,अजय गोयल सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे।

Previous articleहिंदू संगठनों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
Next articleकलक्टर अरुण कुमार पुरोहित डेगाना क्षेत्र के दौर पर
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version