नावां सिटी। मनीष पारीक सीनियर रिपोर्टर
लूणवा निवासी ओमप्रकाश कुमावत की जयपुर में करंट लगने से मौत हो गई। बाइक पर जाते समय कालवाड़ रोड पर सिंधी कॉलोनी के पास सड़क पर जमा पानी में करंट आने से हादसा हुआ। मृतक जयपुर में मजदूरी का काम करता था । देर रात्रि लोगों ने रोड पर जाम लगाया और विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए सरकार से 10 लाख रुपए का मुआवजा ,सरकारी नौकरी देने की मांग की । शव लेने से इनकार कर दिया । परिजनों का आरोप है की विद्युत विभाग की लापरवाही से एक नौजवान युवक की जान चली गई। मृतक युवक पर ही पूरा परिवार आशिक था ऐसे में सरकार को मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी देना चाहिए।
