हाइड्रोलिक रथ पर निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

0
69
- Advertisement -

8 जुलाई को भगवान जगन्नाथ करेंगे जयपुर नगर भ्रमण

जयपुर । श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में इन दिनों आस्था और उल्लास का अलग ही वातावरण देखने को मिल रहा है, सभी भक्त 8 जुलाई को होने वाली वार्षिक रथयात्रा की तैयारियों में व्यस्त है। हरे कृष्ण मूवमेंट हर साल भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन करता है, जिसमें जयपुर के कोने कोने से लाखों भक्त सम्मिलित होते है और भगवान् जगन्नाथ, बलभद्र और सुबद्रा का आशीर्वाद लेते हैं ।
रथयात्रा के मुख्य अतिथि होंगे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी। वे शाम 6:00 बजे हरे कृष्ण मूवमेंट की भव्य रथयात्रा का शुभारम्भ जयपुर होटल (कलेक्टरेट सर्कल के पास) से करेंगे। शुभ यात्रा इसके बाद खासा कोठी पुलिया, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा (एमआई रोड), पांच बत्ती सर्किल से अजमेरी गेट फिर न्यू गेट से होते हुए अल्बर्ट हॉल म्यूजियम रोड की ओर से शाम 8.15 बजे शिव सत्संग भवन पर समाप्त होगी| भगवान् जगन्नाथ, बलभद्र और सुबद्रा हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर गुलाबी नगरी में भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए निकलेंगे, रथ को बहुत ही सुन्दर फूलों और रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया है| रथ के साथ श्री गौर निताई आगे चलेंगे, हजारों भक्तगण रथ को हाथों से खींचते हुए आगे बढ़ेंगे और करताल और मृदंग के साथ भगवान् का गुणगान करते हुए नृत्य करेंगे| पूरी गुलाबी नगरी महासंकीर्तन की ध्वनि से गूँज उठेगी| यात्रा के दौरान भक्तों को प्रसाद और फल आदि का वितरण किया जाएगा।


मंदिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने रथयात्रा के धार्मिक महत्व पर बताया की जो व्यक्ति भगवान् जगन्नाथ को उनके रथ पर देख लेता है उसका फिर भौतिक जगत में दोबारा जन्म नहीं होता और जो भक्त भगवान् के रथ को अपने हाथों से खीचते हैं ,उनके सारे पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने सभी जयपुर वासियों से रथयात्रा में बड़ी से बड़ी संख्या में जुड़कर भगवान् जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here