स्वछता ही सेवा पखवाडा का हुआ आयोजन

0
132
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रियाँबड़ी उपख, नागौर।( राकेश शर्मा) उपखण्ड मुख्यालय सहित भेरूंदा पंचायत समिति के बस स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम का आगाज श्रमदान कर किया गया।रियाँबड़ी तहसीलदार भींवराज परिहार ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया। भेरूंडा पंचायत समिति में विकास अधिकारी दिशी शर्मा सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, नंदकिशोर टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक किया जाएगा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन दैनिक रूप से ब्लाॅक, ग्राम पंचायत, एवं राजस्व ग्राम स्तर पर किया जायेगा। प्रभार कार्यवाहक विकास अधिकारी राकेश कुमार महरिया ने बताया कि कचरे की स्थिति को देखते हुए आम आदमी को कचरें के संग्रहण व निपटान के लिए सजग होना पड़ेगा।इस दौरान डाॅ.चेनाराम, बबीता कुमावत, राजूमल मीणा,रामेश्वरलाल भदाल, शिवलाल, ब्लाॅक कार्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन रामकिशोर, सरपंच गिरधारीलाल माली, महेन्द्र नाथ, वार्डपंच सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here