Home politics स्पीकर देवनानी ने वि. स्व. अमृत लाल मीणा को दी श्रद्धांजलि

स्पीकर देवनानी ने वि. स्व. अमृत लाल मीणा को दी श्रद्धांजलि

0

देवनानी ने स्वर्गीय मीणा की पत्नी और परिजनों को ढांढस बंधाया

देवनानी को स्थानीय नागरिकों ने महाविद्यालय का नाम स्वर्गीय मीणा के नाम से करने का अनुरोध किया

सलूंबर सेमरी। ( बीएल जोशी संवाददाता लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क )राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिवंगत विधायक सलूंबर अमृत लाल मीणा के निजी आवास सलूंबर में लालपुरिया सेमारी गांव जाकर चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय मीणा के राजनीतिक और सामाजिक योगदान और क्षेत्र में उनके प्रेरणादायक नेतृत्व की सराहना की। देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय मीणा जमीन से जुड़े नेता थे। स्थानीय लोगों में उनकी अच्छी छवि थी। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने स्वर्गीय मीणा के पुत्र अविनाश, कपिल उनकी पत्नी शांता देवी और पुत्री प्रियंका तथा उनके परिवारजन के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240811-WA0057.mp4

इस दौरान ग्रामवासियों और परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को स्थानीय महाविद्यालय का नाम दिवंगत विधायक मीणा के नाम से करने का अनुरोध किया। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने देवनानी को अनुरोध पत्र भी सोपां। इस मौके पर उनके साथ विधायक फूल सिंह मीणा और और दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version