Home rajasthan स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया से जुड़े स्टूडेंटस ने किया प्रदर्शन

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया से जुड़े स्टूडेंटस ने किया प्रदर्शन

0

हनुमानगढ़ ।(जसविंदर सिंह ब्यूरो चीफ ) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तहसील कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा स्नातक में विषय भूगोल (एसएफएस) की शुल्क को कम करने की माँग को लेकर प्राचार्य का घेराव किया। छात्राओं ने जल्द मांग पूरी नही होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। जिला महासचिव यश चिलाना ने कहा कि सत्र 2022-23 से महाविद्यालय में स्नातक भाग प्रथम से भूगोल (एसएफएस) में शुरू की गई जिसका शुल्क विद्यार्थियों से 3500 /- प्रति वर्ष तय किया गया। SFI ने आंदोलन कर 3000/- रुपए करवाए और इस बात पर सहमति बनी कि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के बाद फीस कम की जाएगी जो कि सत्र 2023-24 में 2000/- की गई, परंतु इस बार तीनों वर्ष में भूगोल विद्यार्थियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। लेकिन इस पर गोर ना करते हुए विद्यार्थियों से 2000/- रुपए लिए जा रहे हैं । एसएफआई और विद्यार्थियों ने मिलकर प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और माँग पूरी नहीं होने पर जल्द ही विद्यार्थियों को लामबंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी। एसएफआई तहसील उपाध्यक्ष पवन पातलान ने कहा कि विद्यार्थियों की जेब पर हमला कर रहा है । इस मौके पर जिला सचिव यश चिलाना, तहसील अध्यक्ष मोहित कुमार ,पवन पातलान ,सुमित , नोखवाल ,वंदना यादव ,बसकरी वर्मा , मदीना ,तमन्ना वीरपाल ,रीटा, दिया, प्रियंका, नीलम, पार्वती, मोनिका ,जसविंद्र ,कोमल, स्नेहा ,अरबाज, महबूब मोजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version