
झालावाड़ सुनील ओम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता
सेहरे से सजकर सरकारी ताजिया बुधवार को शहादत की रात इमामबाड़ा कचहरी चौक से निकला। ताजिया को लेकर युवा संभलते हुए चल रहे थे। इस दौरान धूप और लोबान के साथ सौहार्द्र की खुशबू से अहिल्या देवी की नगरी सुनेल महक रहा था। सरकारी ताजिया के पीछे शहरभर के बड़ा मोहल्ला का ताजिया ,इस्लामपुरा का मोहल्ला का ताजिया,लीलगर मोहल्ला का ताजिया,मोमनपुरा मोहल्ला का ताजिया,हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी का ताजिया,दरगाह का ताजिया समेत कई छोटे और बड़े ताजिये कतारबद्ध होकर चल रहे थे। पीछे-पीछे सैकडों लोगों का कारवां था। साथ ही ताजिये के नीचे से गुजरकर लोग मन्नत भी मांग रहे थे। मोहर्रम की 9 तारीख पर शहरकाजी मंजु हाफिज ,साजिद अली व सरकारी ताजिया हुसैनी कमेटी के अध्यक्ष इसराइल शाह ने फातेहा पढ़ने कर ताजिये को रवाना किया। हुसैन या हुसैन के नारों के बीच ताजिया हुसैन या हुसैन के नारों के बीच सरकारी ताजिया समेत कई ताजिये कचहरी चौक से शुरू होकर शिवबर्डी चौक रंजा चौक राममंदिर चौक जरीवाली चौक लगेंगा
रोजा रख दुआ करेंगे समाजजन, कर्बला जाएंगे ताजिये।

मोहर्रम की 10 तारीख 17 जुलाई को योमे आशुरा की नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखेंगे और सभी के हक में दुआ मांगेंगे। जोहर की नमाज के बाद दोपहर तीन बजे इमामबाड़ा में फातेहा पढ़ने के बाद हरी झंडी दिखाकर सरकारी ताजिये को इमामबाड़ा से रवाना करेंगे। शहर के सभी अखाड़े व ताजिये सरकारी ताजिये के पीछे-पीछे चलेंगे। सरकारी ताजिया सुनेल की परिक्रमा कर जारी वाली गली में मुकाम लगाया जावेंगा. रात्रि 1 बजे फ़क़ीर मोहम्मद कुरैशी मकान पर चौक लगेंगा।.
सुरक्षा व्यवस्था का चाक-चौबंद इंतजाम :-मोहर्रम में शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का चाक-चौबंद इंतजाम किया है। सड़क से लेकर जुलूस रूट की ऊंची इमारतों से पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता की है।

पुलिस उप अधीक्षक सुनील चौधरी के निर्देशन में पिड़ावा सीआई, थाना प्रभारी विष्णुसिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस जवान मुस्तैद थे. वही दुसरी और प्रशासन के तहसील दार अजहर बेंग,नायब तहसील दार गिरिराज सिंह झाला,कानुगो नवल कुमार पटवारी महेंद्र मीणा समेत कई राजस्व कर्मचारी भी अलर्ट थे।
















































