Home rajasthan सेंट्रल मार्केट के बाहर खड़ी बाईक चोरी, आरोपी गिरफ्तार,कई बाईक बरामद

सेंट्रल मार्केट के बाहर खड़ी बाईक चोरी, आरोपी गिरफ्तार,कई बाईक बरामद

0

भिवाड़ी। (राजेश शर्मा ) । भिवाड़ी शहर के सेंट्रल मार्केट मे विजय मित्तल की दुकान के सामने बीते 16 जून को बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को भिवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ हि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाईक भी बरामद कर लिया है। भिवाड़ी थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि गत 17 जून को लोकेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया था कि 16 जून को उसकी बाईक को शाम 4:10बज़े कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया और चोर की तलाश शुरु की गई। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सी सी टीवी कैमरों को चेक किया गया। और तकनीकी माध्यम से सबूत इकठ्ठे किये गये। मुखबीर की सूचना पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी इकलाश पुत्र फकरू निवासी पचगांव तावड़ू नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी गई बाईक को बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ मे आरोपी ने भिवाड़ी क्षेत्र मे और भी बाईक चोरी करना स्वीकार किया है।
वही दूसरी ओर खुशखेड़ा थाना पुलिस ने बाईक चोरो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी की गई दो बाईक भी बरामद की है।
खुशखेड़ा थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि 24 जून 2024 को देवेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बाईक उसके फ्लैट के सामने खड़ी थी। कुछ दर बाद देखा तो बाईक नही मिली कोई चोर उसकी बाईक को चोरी कर ले गया। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और चोरो की तलाश शुरु की गई। थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना पर कनीना महेन्द्रगढ़ के रहने वाले चेतन पुत्र मुकेश कुमार और रौनक राघव पुत्र विक्रम उर्फ़ गुल्लू निवासी टपुकड़ा को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनो बदमाशों के कब्जे से चोरी की गई दो बाईकों को जप्त किया गया है।
खैरथल /तिज़ारा जिला के भिवाड़ी से राजेश शर्मा की खबर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version