Home rajasthan इस्लामी, प्रवीण सहित 75 दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

इस्लामी, प्रवीण सहित 75 दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

0


खैरथल-तिजारा। राजेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा किए गए जिला नवाचार सशक्त खैरथल-तिजारा अभियान के प्रथम चरण में हुए सर्वे में चिन्हित किए गए दिव्यांगों का द्वितीय चरण में शिविर के माध्यम से नवीन चिकित्सकीय प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार मुंडावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 दिव्यांग जनों का 40% से अधिक विकलांगता के प्रमाण पत्र जारी किए एवं 37 दिव्यांग जनों को रेफर किया गया। 20 जुलाई तक मंडावर में ही जारी रहेंगा कैंप।

नोडल अधिकारी जिला परिवीक्ष एवं समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि 6 सदस्य टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनगढ़ बास में दिव्यांग जनों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि चिन्हित कुल 237 दिव्यांग जनों में से शिविर में 40% से अधिक विकलांग कुल 75 दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र बनाया गया तथा शेष प्रशिक्षण में अपात्र रहे। उन्होंने बताया कि शिविर के आयोजन में ऐसे पात्र व्यक्ति भी आ रहे हैं जिनका प्रमाण पत्र किसी न किसी व्यवधान के कारण नहीं बन पाया सारी सुविधाएं एक शिविर में होने से ऐसे लोगों का प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है।

इस्लामी एवं प्रवीण ने विकलांगता सर्टिफिकेट मिलने पर जताई खुशी

प्रवीण पुत्र अजय सिंह निवासी बिजवाड़ चौहान मुंडावर दिव्यांगजन बच्चा सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित हैं, 14वर्ष की आयु हो चुकी है किंतु पूर्व में आयोजित शिविरो में कभी जयपुर और कभी अलवर रैफर कर दीया जाता था, जिला कलक्टर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित जिला नवाचार सशक्त खैरथल-तिजारा अभियान के अंतर्गत आयोजित दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत शिविर में उपस्थित होकर बच्चे के माता पिता ने प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया, प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए दिव्यांग बच्चे का मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण करा कर दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी कराया गया।

इसी प्रकार इस्लामी पत्नी वारिस खान, उम्र 40 वर्ष जो बचपन से एक पैर से विकलांग थी कई वर्षों से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान थी। सशक्त खैरथल तिजारा अभियान के दौरान मेडिकल बोर्ड ने परीक्षण उपरांत दिव्यांग का प्रमाण पत्र जारी किया जिस पर श्रीमती इस्लामी ने खुशी जाहिर कर प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version