जयपुरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।
राज्यपाल मिश्र से मुख्यमंत्री शर्मा की यह शिष्टाचार भेंट थी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल से परामर्श किया। राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के तेजी से विकास शिक्षक पदों को भरे जाने तथा जनजाति क्षेत्र में आदिवासी कल्याण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की।