जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्म दिन पर राजस्थान विधानसभा सचिवालय अधिकारी परिषद की ओर से शिव मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर में विधानसभा के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने पूजा अर्चना कर देवनानी के कुशल एवं दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं की।
देवनानी के जन्म दिन पर गरीबों को नि:शुल्क भोजन-
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में राजस्थान विधानसभा सचिवालय अधिकारी परिषद की ओर से जयपुर शहर के अन्नपूर्णा रसोई में गरीब और जरूरतमंदों को सांय कालीन भोजन नि:शुल्क कराया गया। परिषद के अध्यक्ष लोकेश जैन ने बताया कि जयपुर शहर के अन्नापूर्णा रसोइयों जे.के. लाेन , बांगड, महिला चिकित्सालय और गोपालपुरा में देवनानी के जन्म दिन पर जरूरत मंदों को नि:शुल्क भोजन कराया गया।
