Home rajasthan सर्व वंचित समाज महासंघ की मिटिंग सम्पन्न

सर्व वंचित समाज महासंघ की मिटिंग सम्पन्न

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 जयपुर।  दूध मंडी, सुभाष नगर शोपिंग सेंटर, जयपुर में सर्व वंचित समाज महासंघ की बैठक एडवोकेट  गोवर्धन लक्षकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

आज की बैठक में सर्व वंचित समाज के लगभग 15 समाजो के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों ने बड़ी सख्या मे हिस्सा लिया।

बैठक में सर्व वंचित समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक व राजनीतिक उत्थान व विकास को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्व वंचित समाज महासंघ के सविधान समिति का गठन एडवोकेट  गोवर्धन लक्षकार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्य  सत्यनारायण सोनी ने महासंघ के मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया। आज की बैठक में सर्व स्वर्णकार समाज के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक चंद कड़ेल, लखेरा महासभा से एडवोकेट गोवर्धन लक्षकार, गहलोत राजपूत (कण्डेरा) महासभा से मोहन गहलोत, मनोहर सिंह गहलोत, साहू महासभा से एस. एन. साहू, पांचाल महासभा से रामबाबू पांचाल, नवल किशोर लखेरा, कन्हैया  लखेरा, धोबी महासभा से राजेन्द्र पंवार आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
ऴ  मीटिंग का संचालन  त्रिलोकचंद  कड़ेल द्वारा किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version