
बालोतरा ,समदड़ी।( प्रेम सोनी ब्यूरो चीफ ) समदड़ी कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आगे बरसात का पानी भरने से बड़ी परेशानी के सामने करना पड़ रहा है । वार्ड में बारिश होने की वजह से पानी से वार्ड और परिसर जलमग्न हो गया । वार्ड में पानी के भराव से और छतो से टपकती पानी की बूंदों से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या काफी लंबे समय से थी जिसको देखते हुए सरकार की ओर से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग बनवाई गई । वहीं नई बिल्डिंग तैयार हुए 6 माह बीत गए, फिर भी अभी तक उस बिल्डिंग का लोकार्पण नहीं होने से मरीज को बरसात के समय पानी के जल भराव से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।वही बिल्डिंग के पास ही समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण वहां पर अतिक्रमण किया जा रहा है । वही ग्राम पंचायत द्वारा उसका पट्टा भी जारी कर दिया गया है। लेकिन यह जमीन अस्पताल के अंदर होने की वजह से यह अस्पताल की निजी भूमि है ,जहां पर वृक्षारोपण किया जाना बाकी है अतिक्रमण कार्यों ने ष लेकिन अभी गर्म अति कर्मियों ने द्वारा जमीन पर अतिक्रमण कर उसका ग्राम पंचायत से अंदरूनी पट्टाभि जारी करवा दिया गया है यूं ही अगर कहां जाए तो समाजसेवी लोग बेतुकी पंचायती करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं लेकिन अस्पताल की देख रेख या अस्पताल की नई बिल्डिंग के लोकार्पण को लेकर किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं उठा रहे हैं जिसका खामियाजा मरीज और उनके साथ आए हुए आमजन को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि समदड़ी तहसील स्तर का सबसे बड़ा अस्पताल यही है जहां पर आसपास दूर दराज गांवों से कई मरीज या उपचार के लिए आते हैं लेकिन अभी बारिश का मौसम है और पानी के भराव और छतो से टपकती पानी की बूंदों कि वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।जल्दी ही नई बिल्डिंग का लोकार्पण नहीं हुआ तो किसी भी प्रकार की जनहानि हो सकती हैं । क्योंकि वर्तमान वार्ड की बिल्डिंग बहुत ही पुरानी हो चुकी है । वही डॉ हेमाराम डोगियाल ने बताया कि हर बार जब बरसात होती है तो यह समस्या बनी रहती हैं । लेकिन नई बिल्डिंग बने हुए 6 महीने हो गए लेकिन अभी तक इसका लोकार्पण नहीं हुआ । इसको लेकर उन्होंने विधायक हमीर सिंह भायल एवं जिला कलेक्टर को लिखित में भी लेटर दिया । लेकिन फिर भी अभी तक इसका किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं मिला और नाहीं इसका लोकार्पण हुआ । इस वजह से गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर बिल्डिंग का लोकार्पण हो जाए तो मरीजों को बेहतर अच्छी सुविधा मिल सके।






















































