Home latest सतीश पूनिया का हाडोती में जोरदार स्वागत बांरा में उमड़ी भीड़

सतीश पूनिया का हाडोती में जोरदार स्वागत बांरा में उमड़ी भीड़

0

अपने चार दिवसीय दौरे पर बांरा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सतीश पूनिया का स्वागत करने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई और करीब बाजार से जुलूस रोड शो निकालने में 2 घंटे का इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मैं सतीश ऊर्जा का स्वागत किया मालाएं पहनाई और अभिनंदन किया।

पूनियां का बारां शहर में 2 घंटे से अधिक समय तक रोड शो कार्यक्रम रहा, जिसमें युवाओं, किसानों और माता-बहनों ने भाजपा के विजय संकल्प 2023 के लिए आशीर्वाद दिया।
बारां के बरखेडा में सतीश पूनियां ने हनुमान बैरवा के आग्रह पर उनके निवास स्थान पहुंचकर भोजन किया।
बारां में भाजपा के सभी सातों मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि, सम्मानित मंच, उपस्थित मेरी मातृशक्ति, बुजुर्गों और नौजवान मेरे भाईयों मैं विद्यार्थियों की राजनीति से लेकर मुख्यधारा की राजनीति तक मुझे 40 वर्ष हो गए, लेकिन जिस तरीके के प्यार, स्नेह और अपनापन बारां की जनता ने दिया, मैं उसके लिए आपका जीवनभर आभारी रहूंगा।

आप लोग भरोसा रखिए 2023 में ज्यादा दिन नहीं है, 2023 का सूरज भारतीय जनता पार्टी का सूरज होगा और वो बारां जिले के उन राष्ट्रीवादी और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का सूरज होगा, जिनकी वाणी और कलम से बारां जिले के भाग्य का फैसला होगा।
यहां बारिश शुरू हो गई आप भीगने शुरू हो गए, 2023 में कांग्रेस पार्टी भागेगी और भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर सेवा के माध्यम से काम करेगी।
हाडौती के किसानों की पीड़ा हमने देखी है, उस पीड़ा के लिए बारां और कोटा की कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके यहां के किसान भाईयों को सोयाबीन व धान के मुआवजे के लिए हम सब लोग मिलकर संघर्ष करेंगे, किसानों के हक के लिए लड़ाई लडे़ंगे।


डॉ. सतीश पूनियां के साथ प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, चंद्रकांता मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बंूदी प्रभारी आनंद गर्ग, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, एसटी मोर्चा जितेन्द्र मीणा, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव भारद्वाज, पूर्व विधायक ललित मीणा, बारां के सभी मोर्चाें के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।    

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version