Home latest सचिन पायलट का कोटा में जोरदार स्वागत, यादव समाज के कार्यक्रम में...

सचिन पायलट का कोटा में जोरदार स्वागत, यादव समाज के कार्यक्रम में भी हुए शामिल

0

कोटा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कोटा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । उनके स्वागत में उमड़े जन सैलाब से कोटा पायलटमय हो गया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2022/10/VIDEO_4a060556-e544-4228-942b-5ebc6f49b128.mp4

झालावाड़ यादव महासभा के कार्यक्रम मैं रहे मौजूद

सचिन पायलट का कोटा से जयपुर झालावाड़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया । यादव समाज की ओर से एक समारोह का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि सचिन पायलट थे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, विधायक राकेश पारीक, वेद प्रकाश सोलंकी ,राष्ट्रीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव, झालावाड़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ,परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र यादव ने यादव समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम से पूर्व सभी ने दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव और राजस्थान में विधायक पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में यादव समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि वे हमेशा यादव समाज के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version