Home latest सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखा पत्र

सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखा पत्र

0

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी माध्यम के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से उत्पन्न स्थिति के संबंध में अवगत कराया है । पूनियां ने लिखा कि आपका ध्यान शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी माध्यम के विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय में बदला जा रहा है। शिक्षा विभाग की इस योजना से हिंदी माध्यम से पढने वाले छात्र-छात्राओं के सामने संकट उत्पन्न हो गया है । जयपुर सहित कई जिलों में ऐसा देखा जा रहा है सरकारी स्कूलों में हिंदी माध्यम में नामांकन अच्छा है ,वहां भी स्कूल बंद किए जा रहे हैं ,यहअच्छी बात नहीं है ।अतः सरकार को या तो हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों एक साथ रखने चाहिए ,या फिर उनकी पढ़ाई की व्यवस्था को अलग अलग कर देना चाहिए जिससे बच्चों के सामने संकट खड़ा नहीं हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version